पिथौरागढ़, अगस्त 20 -- संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत के कुमौड़ में ऐतिहासिक हिलजात्रा 24 अगस्त को होगी। युवा कलाकार हिलजात्रा के मुख्य पात्र लखिया सहित अन्य पात्रों के मुखौटों को सजाने में जुटे हैं। गुरुवार को ऐतिहासिक हिलजात्रा के मुखौटों को सजाने के लिए युवा दिनभर जुटे रहे। रंगकर्मी यशवंत महर ने बताया कि कुमौड़ में हिलजात्रा का इतिहास काफी पुराना है। चार महर भाई नेपाल में हर साल आयोजित होने वाली इंद्रजात्रा में शामिल होने गए थे। महर भाइयों की बहादुरी से खुश होकर नेपाल नरेश ने यश और समृद्धि के प्रतीक ये मुखौटे इनाम में दिए थे। तब से पिथौरागढ़ में भी हिलजात्रा बढ़े धूमधाम से मनाया जाता है।। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़... इसका मुख्य पात्र लखिया है, जिसे देखने के लिए लोग मैदान में जुटते हैं। युवा गल्या बल्द, छ...