घाटशिला, जून 4 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड के कुमीरमुड़ी गांव में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पारंपरिक ग्राम प्रधान को झूठे आरोपों के आधार पर हटाने की कथित साजिश का विरोध किया है और मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, 1 जून 2026 को कुमीरमुड़ी में पारंपरिक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई थी। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान पर लगाए गए आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए उनका समर्थन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ ग्राम सभा की सहमति और पारदर्शी प्रक्रिया के बिना चुनिंदा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगा...