कुमालेश्वर मंदिर में दो दिवसीय राम कथा का आयोजन
चम्पावत, मई 31 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में चौमेल के कुमालेश्वर मंदिर में दो दिवसीय राम कथा का आयोजन शुरू हो गया है। इस दौरान कथा सुनने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे। रविवार को पुरोहित महेश चन्द्र पाठक और गणेश दत्त जोशी और मंदिर के पुजारी दीवान सिंह धामी ने पूजा अर्चना की। पुरोहित त्रिलोचन पांडेय और रमेश चन्द्र पांडेय ने श्रीराम कथा का वाचन किया। उन्होंने राम कथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कलयुग में राम का नाम जपने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथा सुनने के लिए चामी, चौमेल, सुतेड़ा, चांचड़ी, वल्सों, चमरोली, मऊ, सिमैला, खेती काकड़ी, सील बरुड़ी आदि क्षेत्रों से लोग पहुंचे। यह भी पढ़ें- कुमालेश्वर मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन सहयोग में पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश महर, शिव दत्त जोशी, टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.