रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि संकाय द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस और भाला फेंक सहित लगभग 30 स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों के वर्ग में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज के कुमार शुभम और लड़कियों के वर्ग में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज की स्नेहा तिग्गा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. असीम कुमार सरकार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...