नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. कुमार विश्वास ने कविता पाठ से समा बांध दिया। उन्होंने अपनी कविताओं और विचारों के माध्यम से एकता, राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। सम्मेलन में अन्य कवियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग लाल बांगड़, अभिनेता बिंदु दारा सिंह और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और मान ग्रुप के चेयरमैन एसएस मान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.