नोएडा, मई 13 -- मशहूर कवि-कथावाचक और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अपनी कविताओं, चुटीली बातों, प्रेरक कथाओं की वजह से चर्चा में रहने वाले कुमार विश्वास की बात इस समय उनके बंगले को लेकर ज्यादा हो रही है। एक इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने अपने घर के भीतर की तस्वीरें दिखाईं तो सोशल मीडिया पर इसकी भव्यता के चर्चे शुरू हो गए। कुछ ने केजरीवाल का जिक्र करके कहना शुरू कर दिया कि दिल्ली के पूर्व सीएम को बदनाम किया गया, जबकि असली 'शीशमहल' तो कुमार विश्वास ने बनवाया है। वहीं, इसके बाद एक दूसरा पक्ष भी सक्रिय हो गया, जिसने कहा कि कुमार विश्वास ने यह निर्माण सरकारी खर्च पर नहीं कराया है, बल्कि अपनी मेहनत की कमाई से अर्जित की है। कुमार विश्वास ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को नोएडा स्थित अपने बंगले में इंट...