बागपत, सितम्बर 28 -- बड़ौत। पंच परमेश्वरी प्रचार समिति के तत्वावधान में रविवार रात दिगंबर जैन कॉलेज के ए-फील्ड में 53वां अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन हुआ। इसमें प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी रचनाओं और जज्बाती अंदाज से लोगों को भावविभोर कर दिया। उनके मंच पर पहुंचते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम और क्रांति की भावनाओं को स्वर दिया। अपने चुटीले अंदाज में उन्होंने शराब को लेकर भी टिप्पणी की, जिस पर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए। कवि सम्मेलन में डॉ. अर्जुन सिसौदिया, शशिकांत यादव, सान्या रॉय, एकता भारती, महेंद्र मधुर, दुर्गेश तिवारी, आजम साकरी और दीपक पारेख सहित अन्य कवियों ने पाठ किया। इस दौरान राज्यमंत्री केपी मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, डॉ अमित राणा, संस्था अध्यक्ष स...