नई दिल्ली, फरवरी 9 -- वोडाफोन आइडिया के शेयरों में सोमवार, 9 फरवरी को करीब 3% की बढ़ोतरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। शेयरों में उछाल प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला द्वारा पिछले सप्ताह कंपनी के अतिरिक्त शेयर खरीदने के बाद हुआ है। कुमार मंगलम बिड़ला ने 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच खुले बाजार से कुल 4.09 करोड़ शेयर खरीदे। इनमें से 2.21 करोड़ शेयर 30 जनवरी को औसतन 10.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए, जबकि 1.88 करोड़ शेयर 1 फरवरी को 11.13 रुपये प्रति शेयर पर खरीदे गए। यह खरीद कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 0.03% है।शेयर प्राइस ट्रेंड सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब वोडाफोन आइडिया के शेयर 2.97 पर्सेंट ऊपर 11.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले 5 दिनों में इसमें 5.25 पर्सेंट की तेजी दर्ज की गई है। जबकि, पिछले एक महीने में यह महज 1.78 पर्सेंट ही चढ़ा है। अगर प...