जमुई, फरवरी 16 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिकंदरा प्रखंड के कुमार धाम स्थित नेतुलेश्वर महादेव मंदिर व सिकंदरा में मां जगदंबा न्यास समिति द्वारा आयोजित भव्य शिव बारात ने भक्तों को भक्तिमय आनंद से सराबोर कर दिया। शिव के बारात में सात घोड़ों से सजे भव्य रथ पर भगवान भोलेनाथ और गणेश जी की मनमोहक झांकी ने हजारों भक्तों को भावविभोर कर दिया। बाल कलाकारों ने राम-सीता-लक्ष्मण, बजरंगबली के साथ भूत-पिशाच की अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लिया। झांकी नेतुलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, दुखहरण मंदिर, तुलाडीह मोड़ और गोखुला मोड़ से गुजरकर पुन: मूल स्थल पर समापन की। यह महोत्सव भक्ति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का अनुपम छटा बिखेर रही थी। आयोजन को सफल बनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.