नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडमयम में जारी है। कुमार कुशाग्र ने सोमवार को शतक जमाया। उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 132 गेंदों में 101 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और पांच छक्के निकले। कुशाग्र ने पहली बार दलीप ट्रॉफी में सेंचुरी लगाई है। उन्होंने मैच के दूसरे दिन 63 रनों से आगे अपनी बढ़ाई। झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 127 गेंदों में शतक कंप्लीट किया। उन्होंने श्रेयस गोपाल द्वारा डाले गए 100वें ओवर के पहली गेंद पर सिंगल लेकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का छठा शतक ठोका।शतक का खास जश्न मनाया 21 वर्षीय कुशाग्र ने पहली दलीप ट्रॉफी सेंचुरी का खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने शतक पूरा होने के बाद अपना हेल्मेट उतारकर नीचे रखा और फिर बैट को उल्टा किया। उन्हों...