कुमार कनिष्क ने संभाला जरीडीह बीडीओ का प्रभार, विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही
बोकारो, जून 30 -- बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के आदेश पर सोमवार को कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क ने जरीडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान बीडीओ सह अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज से औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। प्रभार ग्रहण करने के बाद कुमार कनिष्क ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन करते हुए प्रखंड में चल रही विकास योजनाओं को गति देने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.