पलामू, फरवरी 15 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कुमारी शीला चौधरी ने सामाजिक कार्यकर्ता जानू चौधरी सहित बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को जनसंपर्क किया। इस क्रम में शहर के समग्र विकास के लिए उन्होंने अधिक से अधिक मतों से समर्थन देने का अनुरोध किया। शहर के कोसडीहरा, पिपरा, घाघरा सहित कई वार्ड में घूमकर मतदाताओं से उन्होंने वोट देकर विजयी बनाने की अपील किया। उन्होंने ने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.