घाटशिला, अप्रैल 20 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कुमारीशोल गांव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन आयोजित हो रहा है। कई कीर्तन मंडलियां कीर्तन कर रही हैं। इसमें भाजपा नेत्री चंदना मुर्मू शामिल हुईं। उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। चंदना मुर्मू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। लोगों के बीच भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मौके पर चंदन महतो, शेखर बेरा, तापस महतो, राकेश महतो, देवाशीष महतो, आशीष महतो, पापुन दास, शंकर नाथ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राधा गोविंद मंदिर में अखंड महानाम संकीर्तन का पारायण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...