चाईबासा, जून 7 -- जगन्नाथपुर ।कुमारडुंगी पुलिस ने आंधारी स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हुई चोरी की मामले में सफ़लता हासिल की है। चोरी के सामानों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुमारडूंगी के गंडकीड़ा निवासी राम हेम्ब्रम और राशिका हेम्ब्रम शामिल हैं। यह जानकारी जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफाईल मुर्मू ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों ने पुलिस के समक्ष पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों के निशानदेही पर चोरी के सामानों को बरामद कर लिया गया है।

शिकायत और मामला दर्ज उन्होंने बताया ग्राम गंडकीड़ा निवासी सरदार आल्डा ने 6 जून को कुमारडुंगी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आंधारी में चोरी हुई है। चोरों ने विधालय से बजाज कंपनी के 8 दीवार पंखे, लोहे के 9 बेड तथा 4 बेड ...