चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा, संवाददाता। कुमारडुंगी प्रखंड परिसर में 10 किसानों के बीच पंप सेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य शशि भुषण पिंगुवा ने कहा कि प्रखंड के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से पंप सेट दिए गए हैं, ताकि किसान उन्नत खेती कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को मजबूत करना है। इसी मकसद से कृषकों को उन्नत कृषि के लिए पंप सेट प्रदान किए गए हैं। इन पंप सेटों के माध्यम से किसान नदी, तालाब और पोखर से पानी लाकर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी अधिकांश किसान केवल धान की खेती पर निर्भर रहते हैं, जिससे वर्ष के शेष समय में जमीन खाली पड़ी रहती है। सरकार चाहती है कि किसान धान के साथ-साथ सब्जी, गेहूं एवं अन्य फसलों की भी खेती करें,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.