चाईबासा, जून 3 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्टील का चाकू बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 को खंडखोरी गांव निवासी शुलु गोप की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के पति देवेंद्र गोप ने कुमारडुंगी थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी युवराज उर्फ चोके सिंकू को खंडखोरी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक...