चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा, संवाददाता। कुमारडुंगी में डायन कर आरोप लगाकर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात को खडबंघ गांव की है। घटना के दौरान महिला सुरू गोप(45) सो रही थी। पुलिस ने आरोपी पुंडवा सिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद गांव के ही पुंडवा सिंकू उसके घर में घुस गया और लाठी-डंडा से मारकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया। सोमवार को सुबह जब मृतक के परिजन सो कर उठे तो देखा कि सुरु अपने कमरे में मृत पड़ी है। इस के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- डायन का आरोप लगा कर महिला की हत्या पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस को गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि गांव के पुंडूवा सिंकू का घर में उसका बेटा बीमार चल रहा है। उसे संदेह हुआ कि सुरू द्वारा डायन गुनी ...