चाईबासा, दिसम्बर 22 -- चाईबासा। कुमारडुंगी थाना पुलिस ने कुदाहातु जंगल से एक अज्ञात 60 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस ने बताया कि अधिक शराब पीने से बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में ही रख दिया है। 72 घंटे के बाद ही शव का दाह संस्कार कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...