मधेपुरा, फरवरी 17 -- कुमारखंड। कुमारखंड प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग तेज़ होने लगी है। युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव मुश्फिक आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मांग रखी है। उन्होंने कहा कि जिले के 13 प्रखंडों में से सबसे अधिक 21 पंचायत और सबसे ज्यादा क्षेत्रफल व आबादी वाले इस ब्लॉक में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सही ढंग से प्रशासनिक स्तर पर कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं हो रहा है। वर्तमान में मधेपुरा अनुमंडल में 40 किलोमीटर दूर जाकर लोगों को अपने काम को निपटाने में काफी समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ प्रभावित प्रखंड है। हर वर्ष साढ़े 3 लाख से अधिक आबादी को बाढ़ की विभिषिका का सामना करना पड़ता है। अनुमंडल बनने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.