मधेपुरा, मार्च 1 -- कुमारखंड ,निज संवाददाता। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के यदुआपट्टी वार्ड एक में गृहस्वामी सुरेश प्रसाद साह का घर सूना पाकर बदमाशों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी सुरेश प्रसाद साह का आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार पूर्णिया में रहकर सब्जी का दुकान करते हैं। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर तांबा का बर्तन, एक बिजली मोटर, एक गैस सिलेंडर आदि सामान चोरी कर ले गया। आवेदन मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई जीउत राम सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से...