हल्द्वानी, दिसम्बर 5 -- हल्द्वानी। भू-कानून की मांग के लिए प्रदेश के हर जिले में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। समिति के केंद्रीय सचिव मनोज कोठियाल ने बताया कि इसकी शुरुआत कुमाऊं के जिले से की जाएगी। कहा कि देहरादून में दिए धरने की सफलता के बाद यह निर्णय लिया गया है। बताया कि इसके लिए ब्लॉक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। कुमाऊं के बाद गढ़वाल के जिलों में धरना दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...