नैनीताल, जुलाई 29 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि ने शैक्षणिक वर्ष 2026 की स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम विवि के ईआरपी पोर्टल पर जारी किए गए हैं, जिसे छात्र अपनी एबीसी आईडी और लॉगिन विवरण के माध्यम से देख सकते हैं। सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि परिणाम महाविद्यालयों के लॉगिन पर भी उपलब्ध हैं। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं है, उनका परिणाम फिलहाल रोका गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...