नैनीताल, अप्रैल 27 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग (आईटीईपी) के 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। यह इंटर्नशिप छह माह की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।संस्थान की निदेशक डॉ. देवयानी मुनगली की ओर से जारी सूची के अनुसार चयनित विद्यार्थियों में हर्षिता पंत, ईशिता उपाध्याय, अनिमा आर्या, आकांक्षा बेहेरा, प्रतिभा रावत, मानसी दानी, प्रतीक्षा जोशी, याशिका उपाध्याय, अश्वनी कुमार यादव और कार्तिकेय निगाल्टिया शामिल हैं। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. अशोक उप्रेती ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे विभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। यह भी पढ़ें- उद्यमिता अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स...