रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर। कुमाऊं विवि की पेंचक सिलाट टीम का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के लिए किया गया है। चयन ट्रायल 28 फरवरी को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में हुआ। इसमें विवि से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य अवधेश नारायण सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, प्रोफेसर मनोज पांडे एवं डॉ. राजेश कुमार, निर्णायक बब्लू दिवाकर, रितिक कुमार, अंकित सिंह, रोहित, बृजेश और आयुष चंद्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...