नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार 61 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और एक पद असिस्टेंट लाइब्रेरियन का है। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत 57,700 से एक लाख 82 हजार 400 रुपये तक वेतन मिलेगा।विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, भर्ती कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विभागों में की जाएगी। कला संकाय में हिंदी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और समाजशास्त्र समेत कई विषयों में पद खाली हैं। वहीं विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान के सबसे अधिक सात पद हैं। वाणिज्य, पर्यटन, फॉरेंसिक साइंस और अन्य विभागों में भी रिक्तियां शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय मे...