नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के प्लेसमेंट सेल की ओर से भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग तथा कुलपति प्रो. दीवान एस रावत की पहल पर 13 से 15 मई तक हरमिटेज परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इस दौरान देश की विभिन्न अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि विश्वविद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।प्लेसमेंट सेल से मिली जानकारी के अनुसार 13 एवं 14 मई को प्रातः 10 बजे से वोडा कैमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तकनीकी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसमें विशेष रूप से रसायन विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विषय के विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा, जबकि विज्ञान संकाय के अन्य इच्छुक विद्यार्थी भी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- हंडिया में रोजगार मेला 14 को इसके अलावा 14 एवं 15 मई को दोपहर 1 बज...