नैनीताल, दिसम्बर 13 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के मानव संसाधन विकास केंद्र (एमएमटीटीसी) में रसायन विज्ञान विषय पर आयोजित रिफ्रेशर कोर्स का शनिवार को समापन हुआ। एक से 13 दिसंबर तक आयोजित कोर्स में 51 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोर्स के दौरान देश भर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के विशेषज्ञ रिसोर्स पर्सन ने रसायन विज्ञान के विभिन्न विषयों पर मौलिक अवधारणाओं से लेकर अत्याधुनिक तकनीकों पर व्याख्यान एवं सत्र लिए। कोर्स का उद्घाटन कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया। दीक्षांत भाषण में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर बल देते हुए इसे एक प्रगतिशील भविष्य के लिए आवश्यक बताया। प्रो. चित्रा पांडे ने शिक्षकों की भूमिका को केवल ज्ञान प्रदाता तक सी...