नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे समय से प्रतीक्षित नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है। चार दिनों तक चले साक्षात्कार के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। अब आगामी कार्य परिषद की बैठक में चयनित अभ्यर्थियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 35 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें 199 अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई। हालांकि, कड़ी स्क्रीनिंग के बाद फार्मेसी, भूगोल, हिन्दी और समाजशास्त्र जैसे विषयों के मात्र 7 पदों के लिए 30 अभ्यर्थी ही पात्र पाए गए, जिनका साक्षात्कार लिया गया। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही, लेकिन शेष 28 पदों के लिए मानक के अनुरूप...