नैनीताल, जुलाई 27 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य, बैक और एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षाफल गजट के ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों के लॉगिन अकाउंट पर भी उपलब्ध करा दिए हैं। जिन विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र या परीक्षा शुल्क ऑनलाइन विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं, उनका परीक्षाफल फिलहाल रोक दिया है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की चौथे सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की संशोधित तिथि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...