नैनीताल, जनवरी 16 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के समीप शुक्रवार को जंगल में आग लग गई। आग आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। विवि मुख्यालय की ओर तेजी से आग बढ़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना पर फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और समय रहते करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभागीय कर्मचारियों ने भी साथ में मोर्चा संभाला। अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वन विभाग ने जंगल में आग की घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.