कुमाऊं विवि के छात्रावासों में प्रवेश के लिए पांच अगस्त तक करें आवेदन
नैनीताल, जुलाई 30 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से छात्रावास प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद पांच अगस्त तक आवेदन जमा करना होगा।परिसर प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार महिला एवं पुरुष छात्रावासों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरेंगे। आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर पांच अगस्त तक अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय, डीएसबी परिसर में जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा छात्रावास प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। परिसर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.