नैनीताल, मई 1 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। जिसके बाद अब इस पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रशासन ने शासन स्तर पर पत्राचार किया है। नए शैक्षणिक सत्र के ठीक पहले कुलसचिव पद का खाली होना विश्वविद्यालय के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा संचालन और समय पर परिणाम घोषित करने जैसे अहम कार्यों पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अनुभवी और सक्षम अधिकारी की नियुक्ति विश्वविद्यालय की प्राथमिकता बन गई है। डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने सितंबर 2024 में कुलसचिव का कार्यभार संभाला था। यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट में अब वानिकी विषय भी शामिल इससे पहले वे दून विश्वविद्यालय में इसी पद पर कार्यरत थे और ...