नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। डीएसबी परिसर के बीएससी प्रथम वर्ष के 51 छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। इन छात्रों का रिजल्ट विवि के पोर्टल में अब तक अपडेट नहीं किया गया है, जबकि विवि बीते 25 मार्च को ही अन्य छात्रों का रिजल्ट जारी कर चुका है। रिजल्ट न आने के कारण ये छात्र न तो अगली कक्षा में प्रवेश ले पा रहे हैं और न ही परीक्षा फॉर्म भर पा रहे हैं। नाराज छात्रों ने शनिवार को डीएसबी परिसर में प्रदर्शन किया।शनिवार को परिसर में पहुंचे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों ने बताया कि बीते दिनों विवि ने कई परीक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए थे। इसी दौरान बीएससी प्रथम सेमेस्टर के रिजल्छ घोषित किए जाने की बात भी विवि द्वारा बताई गई थी। लेकिन आज तक रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड ही...