हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। राजधानी देहरादून में लगातार दो और हल्द्वानी में एक दोहरे हत्याकांड से प्रदेश इस वक्त चर्चाओं में है। दून में गैंगस्टर की हत्या हुई जबकि हल्द्वानी में डबल मर्डर का मुख्य आरोपी एक गैंगस्टर ही था। जिसके बाद पुलिस कानून व्यवस्था बनाने में जुट गई है। विभिन्न अपराधों में शामिल हुए छह सौ से अधिक कुमाऊं के हिस्ट्रीशीटरों पर गहन नजर है, जो जमानत पर बाहर घूम रहे हैं। आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत मांगी गई सूचना के मुताबिक कुमाऊं में 783 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं। जिनमें से वर्तमान में 75 जेल में हैं जबकि 84 लापता चल रहे हैं। कुछ की मौत हो चुकी है। छह सौ हिस्ट्रीशीटर जमानत पर जेल से बाहर हैं। इन पर हत्या, लूट, चोरी, डकैती, मारपीट, बलवा, धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस लगातार बढ़ रही घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.