हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। कुमाऊं के सभी दस आरटीओ कार्यालयों में वाहनों की फिटनेस सेवा बंद होने के विरोध में टैक्सी संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो चार फरवरी से अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा, जिससे करीब 50 हजार टैक्सियों के पहिये थम सकते हैं। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट के अनुसार ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की अनिवार्यता ने आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है और निजी केंद्रों पर निर्भरता से शोषण की स्थिति बन रही है। संगठन ने कुमाऊं के सभी जिलाधिकारियों व परिवहन अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर फिटनेस जांच का अधिकार दोबारा सरकारी परिवहन कार्यालयों को देने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक प्रत्येक संभागीय कार्यालय में सरकारी फ...