नैनीताल, मार्च 8 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से कुमाऊं के युवाओं और युवतियों को भीमताल झील में बेसिक कयाकिंग कोर्स का पांच दिनी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 21 प्रशिक्षणार्थियों ने कयाकिंग की बारीकियां सीखीं।समापन पर रविवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने युवाओं को कयाकिंग एवं वाटर स्पोर्टस के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं एवं युवतियों में बागेश्वर के तीन, अल्मोड़ा का एक, पिथौरागढ़ के पांच, ऊधमसिंह नगर के तीन और नैनीताल से पांच प्रशिक्षणार्थी समेत अन्य शामिल रहे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने इन सभी को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न वितरित किए। यहां साहसिक खेल अधिकारी भीमताल बलवंत सिंह कपकोटी, प्रशिक्षक ऋषि राणा, कुलदीप सिंह, नितेश सिंह, राकेश सिंह, दीपक सिंह मर्तो...