हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी। चारधाम यात्रा ड्यूटी के बकाया भत्ते और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कुमाऊं मंडल के फार्मासिस्ट का शुक्रवार को चरणबद्ध आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के प्रथम चरण में फार्मसिस्टों ने काला फीता बांध कर काम किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की कुमाऊं शाखा ने यह निर्णय 20 दिनों तक ज्ञापन पर कोई कार्रवाई न होने के बाद लिया है। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्टों का लगभग 20 लाख रुपये का यात्रा भत्ता लंबित है। साथ ही यात्रा मार्ग पर भोजन और आवास की व्यवस्थाएं भी बदतर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों ने चार धाम यात्रा भत्ता देने की मांग की इसके बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया है। आंदोलन के पहले चरण में 15 से ...