हल्द्वानी, जुलाई 23 -- भूपेश कन्नौजिया़, हल्द्वानी। कुमाऊं के सरकारी उपक्रमों, स्थानीय निकायों और सहकारी संस्थानों में वर्षों से लंबित कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) बकाया अब ईपीएफओ की प्राथमिकता में आ गया है। कुमाऊं मंडल में करोड़ों रुपये की देनदारी वाले एचएमटी, उपनल, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और बाजपुर शुगर फैक्ट्री जैसे संस्थानों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 'विश्वास-2026' योजना के तहत राहत का रास्ता खोला है। योजना के जरिए संस्थान कम डैमेज (पेनाल्टी) के साथ पुराने पीएफ विवादों का निस्तारण कर सकेंगे। कुमाऊं क्षेत्र से अब तक पांच संस्थानों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भी कर दिया है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त (द्वितीय) आकाश वर्मा ने बताया कि 29 जून से लागू यह विशेष योजना 29 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसका उद्देश...