हल्द्वानी, फरवरी 9 -- - अस्पताल प्रबंधन कार्डियोलॉजिस्ट की भर्ती और हृदय रोग संबंधित दवों के इंतजाम में जुटा हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में कुमाऊं की पहली कैथ लैब (कैथेटराइजेशन लेबोरेटरी) पूरी तरह तैयार हो गई है। इंजीनियरों की टीम ने लैब में करीब 9 करोड़ रुपय से लगायी गई सभी उच्च तकनीकी मशीनों की कमिश्निंग (टेस्टिंग) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अस्पताल प्रबंधन कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था के लिए लंबे समय से हाथ-पैर मार रहा है वहीं अब कैथलैब में जिन हृदय रोगियों का इलाज होगा उनके लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुमाऊं के हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। एसटीएच में पिछले दो साल से चल रहे कैथलैब को संचालित करने की कोशिशों के प्रयास अब धरातल में उतरते दिख रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.