हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं मंडल में नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना की जनपदवार प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। परियोजना निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि योजना का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के जलस्रोतों और नदियों के प्रवाह में वृद्धि, उनके पुनर्जीवन और निरंतरता को सुनिश्चित करना है। इसके तहत संवेदनशील जलस्रोतों की पहचान, वर्षा आधारित नदियों व धाराओं का उपचार और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से जलस्रोतों के सतत उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान 'एक जनपद-एक नदी' अवधारणा के अंतर्गत कुमाऊं मंडल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.