चम्पावत, जून 21 -- टनकपुर। कुमाउनी महिला क्लब की ओर से योग दिवस पर रौतेला फार्म आमबाग में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। क्लब अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षिका नेहा माछाल ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब की सचिव दीप्ति चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गड़कोटी, उप कोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी रिचा भट्ट, आशा पुजारी, लीला तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास्तव, ज्योत्सना खर्कवाल, गीता प्रजापति आदि रहे। यह भी पढ़ें- जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का सफल आयोजन यह भी पढ़ें- महावीर योग साधना केंद्र में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...