रामनगर, मई 9 -- रामनगर, संवाददाता। साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल की पांचवीं पुण्य तिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में हुई। कार्यक्रम के पहले दिन मठपाल के साहित्य कर्म पर व्यापक चर्चाएं हुई। इस मौके पर उत्तराखंडी पत्रिका दुदबोलि के नवीनतम अंक का विमोचन भी किया गया। शनिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुशीला सूद ने की। मठपाल के साहित्य पर बोलते हुए सूद ने कहा मठपाल ने पहले हिन्दी में साहित्य रचना शुरू की। 1985 से कुमाउनी साहित्य की रचना शुरू की। 2000 से उन्होंने 'दुदबोलि' पत्रिका निकालनी शुरू की थी। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र पंत ने कहा रामगंगा से उनको बहुत प्रेम था। यह भी पढ़ें- प्रावि मटीलाधूरा में मातृ दिवस पर हुए कार्यक्रम पत्रिका के संपादक चारु तिवारी ने जानकारी दी कि दुदबोल...