चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर के 43वें पंचाहानिका ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन आज लगभग 150 माहिलाओं ने कुमकुम पूजा में शामिल होकर परिवार, समाज, देश की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। ब्रह्मोत्सव के द्वितीय दिवस पर आज कुमकुम पूजा और पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होकर भगवान वेंकटेश्वर एवं माता लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद लिया। बुधवार को मंदिर में आंद्रा प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर से पधारे पंडित अनंतनारायनाचालर्यलु एवं सहयोगी पंडित कामेश्वर, पंडित विष्णु तेजा एवं अन्य पुजारियों के द्वारा सुप्रभातम, नित्य पूजा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात शहर एवं अन्य क्षेत्रों से आए लगभग 150 महिलाओं ने पारंपारिक कुमकुम पूजा में शामिल हुईं। यह भी पढ़ें- कुमकुम पूजा में शामिल हुई 150...