बिहारशरीफ, मार्च 1 -- कुबड़ी गांव से बंदूक के साथ 2 युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात करने के थे फिराक में छबीलापुर थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, भेजा जेल राजगीर, निज संवाददाता। छबीलापुर थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंदूक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव में घूम रहे थे। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुबड़ी गांव निवासी राजनंदन यादव के पुत्र लक्ष्मण कुमार उर्फ अमर राय और विकास कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार पाठक ने बताया कि कुबड़ी गांव निवासी रंजन कुमार और लक्ष्मण कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लक्ष्मण कुमार अपने भाई के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना ...