अयोध्या, अगस्त 13 -- अयोध्या,संवाददाता। राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे साल आयोजित सावन झूला महोत्सव अयोध्या की परम्परा का प्रतिनिधित्व करेगा। इस महोत्सव में अध्यात्म के साथ गीत-संगीत की त्रिवेणी प्रवाहित होगी। इस उत्सव का दूरदर्शन से भी प्रसारण करने की योजना बनाई गयी है जिसमें अयोध्या व मिथिला की परम्परा के सांस्कृतिक सम्बन्धों से देशवासी न केवल परिचित होंगे बल्कि यह आयोजन भी देश भर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। सावन शुक्ल तृतीया से अयोध्या में सावन झूला मेला का शुभारम्भ होता है। इस पर्व पर यहां के प्रतिनिधि मंदिरों से भगवान की शोभायात्रा निकाली जाती है, जो मणिपर्वत पर पहुंच कर सांस्कृतिक उत्सव में परिणित हो जाती है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु युगल बिहारी सरकार का दर्शन कर अपने नेत्रों को धन्य करते हैं।

महत्...