कौशाम्बी, मार्च 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित कुबरी घाट एवं गंगा आरती स्थल पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान छात्रों और स्वयंसेवकों ने घाट परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई गई। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत शाम को कुबरी गंगा घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी ग...