कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- कड़ा धाम थाना के गंगा घाट पर अब बगैर लाइफ जैकेट के कोई भी नौका विहार नहीं कर सकेगा। इसे लेकर इंस्पेक्टर कड़ा धाम विनीत सिंह ने गोताखोरों, नाविकों व स्टीमर चालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कोई भी चालक यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट के गंगा में नौका विहार नहीं कराएगा। जो चालक नाव व स्टीमर संचालन में दक्ष और प्रशिक्षित हैं, वही नौका विहार कराएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्टीमर व नाव चालकों को हिदायत दी कि निर्धारित मानक के अनुसार ही सवारियां बैठाई जाएं। यह भी पढ़ें- बिना लाइफ जैकेट नाव चलाने पर सख्ती ,चार नाविक भेजे जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...