कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुबरी गंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भीषण गर्मी व धूप के चलते एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश हो गए। बुजुर्ग अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उनकी हालात सामान्य बताया है। कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर छाया की व्यवस्था न होने के कारण लगभग 43 डिग्री सेल्सियस तापमान व तेज धूप के चलते गंगा स्नान करने आए बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घाट किनारे ही वह अचानक बेहोश हो गए। इससे साथ आये परिजनों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- शक्तिपीठ कड़ा धाम में अचानक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ घटना के बाद स्थानीय पुरोहितों और परिजनों ने बुजुर्ग को तख्त पर लिटाया और पानी के छींटे मारे। कुछ देर बाद उन्हें होश आया। इसके बाद परिजन उन्हें अपने वाहन से एक निजी अस्...