कुबरी गंगा घाट पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ा आस्था का सैलाब
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार तड़के चार बजे से ही शक्तिपीठ कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धाम क्षेत्र के कुबरी घाट, हनुमान घाट, नांगा आश्रम घाट, वृंदावन घाट एवं कालेश्वर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मां गंगा का पूजन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने के बाद घाटों पर ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व दक्षिणा का दान भी दिया। गंगा स्नान व दान के बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां शीतला मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भक्तों ने गर्भगृह में मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर मां को नारियल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.