देवरिया, अगस्त 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। केरल में जन्मे नारायणा गुरु भारत के एक महान संत, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा के डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर जयंती कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नारायण गुरू ने जाति-व्यवस्था और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध आंदोलन चलाया।सुरेश नारायण सिंह, उत्तिम यादव, नारायण प्रसाद, दयानंद यादव, व्यास यादव, श्यामसुंदर प्रसाद, गोविंद यादव, संतोष मद्धेशिया, अयोध्या वर्मा, अभिषेक गुड्डू गोंड, शंकर गोंड, श्यामराज कन्नौजिया आदि ने नारायणा गुरु के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...